• info@helpforyoubysurya.in |
  • +91 9129673475/ +91 7860472787
  • Folow Us :

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है जो की समाज में एक स्वास्थ्य और समता समानता सुदृण वातावरण स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। यह ट्रस्ट मा सूर्यमणि कुशवाहा द्वारा संचालित है।

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउंडेशन ट्रस्ट मूलतः शिक्षा, रोजगार, बाल युवक महिला एवं समाज कल्याण केन्द्र और पुस्तकालय तथा वाचननालय का स्थापना करना,कृषि का विकास और श्रमिकों का लघु सीमांत तथा सीमांत कृषिकों का उत्थान करना, छात्र, छात्राओं की शिक्षा हेतु उर्दू अरबाई मकतब मदरसे आदि को चलाना, भारतीय भाषाओं, साहित्य, प्राचीन सांस्कृतिक लोक परम्पराओं ऐतिहासिक पुरातत्व अवशेषो, नैतिक मूल्य, शिल्पकलाओं एवं रीति-रिवाजों के उत्थानजनक, संरक्षण पूरक, व्यवस्थित कार्य योजनाओं हेतु भौतिक प्रयासों का क्रियान्वयन करना तथा धर्म का प्रचार प्रसार करना जैसे- कथा, प्रवचन आदि करने के उद्देश्य से गठन किया गया है।

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट का उद्देश्य

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट का उद्देश्य निम्नलिखित है

  1. 1 - शिक्षा देना तथा उनका प्रचार प्रसार करना। संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय खोलना ।
  2. 2- बाल युवक महिला एवं समाज कल्याण केन्द्र और पुस्तकालय तथा वाचननालय चलाना प्रौढ़ शिक्षा बाल बाडी केन्द्रों का संचालन करना ।
  3. 3 - कृषि का विकास और श्रमिकों का लघु सीमांत तथा सीमांत कृषिकों का उत्थान करना एव उनके बच्चों को शिक्षा देना।
  4. 4 - छात्र, छात्राओं की शिक्षा हेतु उर्दू अरबाई मकतब मदरसे आदि को चलाना ।
  5. 5 - समाज के हर आयु, जाति, वर्ग धर्म एवं समुदाय के लोगो में राष्ट्रीयता की भावना का प्रचार-प्रसार एवं भौतिक क्रियान्वयन करना। भारतीय भाषाओं, साहित्य, प्राचीन सांस्कृतिक लोक परम्पराओं ऐतिहासिक पुरातत्व अवशेषो, नैतिक मूल्य, शिल्पकलाओं एवं रीति-रिवाजों के उत्थानजनक, संरक्षण पूरक, व्यवस्थित कार्य योजनाओं हेतु भौतिक प्रयासों का क्रियान्वयन करना तथा धर्म का प्रचार प्रसार करना जैसे- कथा, प्रवचन आदि ।
  6. 6 - अल्पसंख्यकों व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति व गरीब असहाय बालक, बालिकाओं के उत्थान हेतु प्राइमरी से लेकर इण्टर कालेज, इण्टर गर्ल्स कालेज, डिग्री कालेज व गर्ल्स डिग्री कालेज स्नातक तथा परास्नातक महाविद्यालयों को खोलना तथा निःशुल्क संचालन करना तथा आवासीय विद्यालय खोलना तथा छात्र व छात्रा के लिए छात्रावास खोलना तथा आई०सी०एस०ई० तथा सी०बी०एस०सी० बोर्ड द्वारा मान्यता लेकर विद्यालय खोलना तथा मेधावी छात्रो को निःशुल्क शिक्षा एवं पुस्तकीय सहायता शैक्षिक परिभ्रमण दिलाकर स्वावलम्बाई बनाना ।
  7. 7 - छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु विधि कालेज एवं प्रौद्योगिक प्रशिक्षण देने हेतु प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान की स्थापना करना तथा उनका निःशुल्क संचालन करना।
  8. 8 - संस्था द्वारा तकनीकी शिक्षा परिषद व भारत सरकार द्वरा मान्यता प्राप्त कर बी०एड०, एम०एड., बी०टी०सी०, बी०पी०एड, एम0बी0एड, बी०एल०एड० इत्यादि संस्थानों की स्थापना तथा निःशुल्क संचालन करना।
  9. 9 - संस्था की ओर से हास्पिटल, क्लीनिक की स्थापना कर जनमानस में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविद्या उपलब्ध कराना, कैम्प लगाकर निःशुल्क जांच, चिकित्सा तथा निःशुल्क दवा वितरण, रक्दान शिविर इत्यादि का आयोजन करना तथा निःशुल्क संचालन करना। गम्भीर रोग जैसे लाइलाज बीमारी एड्स, कैन्सर इत्यादि पर शोध करना तथा उन रोगों की निःशुल्क दवा वितरण आदि चैरिटेबल कार्य करना।
  10. 10 -युवा वर्ग के कौशल, सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक, नैतिक शारीरिक, चारित्रिक शैक्षिक विकास एवं उत्थान तथा राष्ट्रीय एकता एकीकरण, सामाजिक सहभागिता एवं नेतृव के परिप्रेक्ष्य में दहेज प्रथा, बाल विवाह को रोकने का प्रयास करना। जाति-पात को मिटाने का प्रयास करना एवं समस्त प्रकार के कार्य योजनाओं का संचालन करना ।
  11. 11 -अंधे, लूले, लगडे, गूंगे, बहरे तथा दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए विकलांग स्कूल, कालेज महाविद्यालय की स्थापना व संचालन करना । वृद्ध दिव्यांग, मूक बधिर, दृष्टिहीन, मानसिक रूप से कमजोर विधवा, परित्यागिता, देह व्यापार, समाज शोषित निराश्रित कुष्ठ रोगियों क्षय रोग अनाथ मुक्त महिलाएं एवं उनके बच्चे झुग्गी झोपड़ियो में निवास करने वाले संसाधन विहिन परिवारों के उत्थान हेतु आवास, महिला आश्रम, बाल आश्रम एवं शिक्षित बेरोजगार युवा बालिका महिला को कम्प्यूटर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रानिक एयर कन्डीशनर प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग तथा नेट कार्य कम्युनिकेशन, साईबर कैफे, शार्ट हैण्ड, टाइपिंग, प्रतियोगात्मक प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करना तथा कम्प्यूटरीकृत शिक्षण द्वरा प्रशिक्षित कर प्रिंटिंग का प्रशिक्षण तथा गौशाला, फल संरक्षण हेतु समग्र विकास कार्य योजनाओं का संचालन करना।
  12. 12 -सर्वजन समुदाय तथा विशेष रूप से अल्पसंख्यकों एवं बौद्ध समुदाय के अनुयायी वर्ग का सामाजिक मानसिक, नैतिक, चारित्रिक, कलात्मक, आध्यात्मिक व बौद्धिक विकास करने के लिए अल्पसंख्यक संस्थाऐं चलाना ।।
  13. 13 -शिक्षा का प्रचार प्रसार, प्रबन्धन व उन्नयन हेतु सम्बन्धित विभागों / तकनीकी बोर्ड एवं शिक्षा विभाग की अनुमति के पश्चात् विद्यालय, स्नातक/ परास्नातक/ विद्यालय, विकलांग विद्यालय, औद्यौगिक संस्थान, कृषि कालेज प्रबंधकीय शिक्षा पौढ़ शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा, वैकल्पिक शिक्षा आदि का व्यवस्था करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल, कालेज, महाविद्यालय की स्थापना करना तथा गरीब, अनाथ, मेधावी छात्र/छात्राओं को निःशुक्ल शिक्षा प्रदान करना।
  14. 14 -समाज में फैली कुरुरीतियों विकासात्मक उत्थान पूरक अवरोधों को दूर करने एवं समूह नष्ट करने जैसी दैविक आपदायें बाढ़, सूखा, अग्नि, भूकम्प, ओला वृष्टि, तूफान आदि के समय में पीड़ितों को हर सम्भव सहायता हेतु समस्त प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन करना ।
  15. 15 -प्रदेश में खेल क्लब, संस्कृति को सुदृढ़ करना, ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों में सामूहिक समभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रयास करना तथा उनके भरण पोषण की व्यवस्था करना। अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों, अनु०जनजातिओं खेल क्रियाकलापों हेतु रूचि उत्साह जागरूकता पैदा करना, संसाधन उपलब्ध कराना तथा देश, विदेश, प्रदेश स्तर पर खेल कूद के आयोजन पर सहायता करना । खेल परिभ्रमण दिलाकर उत्साह बढ़ाना व व्यायामशाला, पुस्तकालय, वाचनालय, औषधालय खोलना तथा स्वावलम्बी बनाने हेतु समस्त प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन करना ।
  16. 17. पर्यावरण के बारे में ग्रामीण युवकों को जानकारी देना, हरे पेड़ों के कटने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करना। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने व प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से वृक्षा रोपण करना एवं पौधशाला की स्थापना करना।
  17. 18. विश्व बैंक द्वारा जनहित में सम्बन्धित कार्यक्रमों जैसे पेयजल योजना (स्वजल-जलधारा) जल संरक्षण कार्यक्रम, सिंचाई हेतु योजना, वृक्षारोपण कार्यक्रम के क्रियान्यवयन हेतु केन्द्रीय, प्रान्तीय सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर उददेश्य की पूर्ति में लगाना तथा संचालन करना।
  18. 19. विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजनाओं जैसे कुष्ठ निवारण, एड्स से बचाव तथा उपचार विभिन्न प्रकार के टीकाकरण, स्वास्थ्य संवर्धन योजनाऐं, परिवार कल्याण से सम्बन्धित योजनाऐं लागू करवाना, प्रचार-प्रचार, उपचार हेतु केन्द्रीय तथा प्रान्तीय सरकारों से आर्थिक मद प्राप्त कर उद्देश्य की पूर्ति में लगाना ।
  19. 20. समाज के कमजोर तथा अनुसूचित जाति, अनु०जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, विकलांग महिलाओं, विधवा परित्यकता, बाल वृद्ध के कल्याण के लिए कार्यक्रम संचालित करना ।
  20. 21. जनता में सामाजिक, नैतिक सांस्कृतिक ग्रामोद्यौगिक, वैज्ञानिक तकनीकी, रचनात्मक कलात्मक एवं शैक्षिक उन्नति का प्रयास करना ताकि जीवन सुखमय एवं सम्पन्न हो सके।
  21. 22. ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले गरीब, निर्धन, दलित आदिवासियों, जनजातियों, पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यकों, विकलांगों, मूकबधिरों, विधवाओं कारीगरों एवं निराश्रितों और श्रमिकों की आत्मनिर्भर बनाने हेतु उनके शिक्षण प्रशिक्षण तथा पुर्नावास हेतु संस्थानों एवं उनका संचालन करना । समाज कल्याण दलित कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रचार प्रसार करना ।
  22. 23. ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के साथ-साथ निःशुल्क पशुओं के स्वास्थ्य प्रशिक्षण एंव टीका का व्यवस्था करना आदि। भारत सरकार द्वारा गठित जीव जन्तु कल्याण बोर्ड प्रायोजित समस्त पशु कल्याणकारी कार्यों का संचालन तथा अनुदान प्राप्त कर कार्यवाही करना ।
  23. 24. छात्र एवं जन सामान्य में विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना । लोक कल्याण कार्यक्रमों एवं ग्रामीण विकास परिषद द्वारा संचालित कार्यक्रमों को क्रियान्वित करना । 25. ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी खेल सुविधाऐं उपलब्ध कराना। महिलाओं में खेल का प्रसार करना एवं ग्रामीण खेल कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करना। पिछड़ी जातियों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा आदिवासियों के वर्गों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा युवाओं को साहसिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना। मानव संसाधन विकास मंत्रालय युवा कार्यक्रम और खेल विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों को संचालित करना ।
  24. 26. संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता का शैक्षिक, सामाजिक, नैतिक, आर्थिक उन्नति करना होगा। संस्था कार्यक्रम बनायेगी तथा राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी कर आम जनता को करायेगी तथा उनके माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा घोषित करना तथा धर्म निरपेक्ष, अहिंसक सुयोग्य, सच्चरित एवं निष्ठावान व्यक्ति युक्त समाज की रचना करना।
2026 © हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट. All Rights Reserved.