• info@helpforyoubysurya.in |
  • +91 9129673475/ +91 7860472787
  • Folow Us :

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है जो की समाज में एक स्वास्थ्य और समता समानता सुदृण वातावरण स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। यह ट्रस्ट मा सूर्यमणि कुशवाहा द्वारा संचालित है।

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट मूलतः शिक्षा, रोजगार, बाल युवक महिला एवं समाज कल्याण केन्द्र और पुस्तकालय तथा विद्यालय का स्थापना करना,कृषि का विकास और श्रमिकों का लघु सीमांत तथा सीमांत कृषिकों का उत्थान करना, छात्र, छात्राओं की शिक्षा हेतु उर्दू अरबाई मकतब मदरसे आदि को चलाना, भारतीय भाषाओं, साहित्य, प्राचीन सांस्कृतिक लोक परम्पराओं ऐतिहासिक पुरातत्व अवशेषो, नैतिक मूल्य, शिल्पकलाओं एवं रीति-रिवाजों के उत्थानजनक, संरक्षण पूरक, व्यवस्थित कार्य योजनाओं हेतु भौतिक प्रयासों का क्रियान्वयन करना तथा धर्म का प्रचार प्रसार करना जैसे- कथा, प्रवचन आदि करने के उद्देश्य से गठन किया गया है।

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट का उद्देश्य

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट का उद्देश्य निम्नलिखित है

  1. 1 - शिक्षा देना तथा उनका प्रचार प्रसार करना। संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय खोलना ।
  2. 2- बाल युवक महिला एवं समाज कल्याण केन्द्र और पुस्तकालय तथा विद्यालय चलाना प्रौढ़ शिक्षा बाल बाडी केन्द्रों का संचालन करना ।
  3. 3 - कृषि का विकास और श्रमिकों का लघु सीमांत तथा सीमांत कृषिकों का उत्थान करना एव उनके बच्चों को शिक्षा देना।
  4. 4 - छात्र, छात्राओं की शिक्षा हेतु उर्दू अरबाई मकतब मदरसे आदि को चलाना ।

निदेशक

हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट के निदेशक मा सूर्यमणि कुशवाहा (सुकाठ, मेजा, प्रयागराज उत्तर प्रदेश) है। मा सूर्यमणि कुशवाहा जी एक सामाजिक चिंतक है जो की समाज के उत्थान के लिए बहुत सेमहतपुराण कार्य किये है और निर्णय लिए है आप सुकठ गांव के ग्राम प्रधान भी रह चुके है और अब समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु और क्षेत्र में शिक्षा रोजगार राजनितिक अर्थीक कृषि जैसे सभी क्षेत्रो में विकाश हेतु इस ट्रस्ट हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किये है।

 

आप ( स्वर्गीय अमरनाथ कुशवाहा ) के संघर्षो और विचारो से प्रभावित होते हुए अपने क्षेत्र, समाज के उत्थान हेतु हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउंडेशन ट्रस्ट आपको समर्पित है ।

आप को समर्पित

आप ( स्वर्गीय अमरनाथ कुशवाहा ) के जीवन संघर्षो की प्रेरणा और आपका सपना ही हेल्प फॉर यू बाई सूर्य फाउंडेशन ट्रस्ट का उद्देश्य और मिशन है आप संस्था के निदेशक मा सूर्य मणि कुशवाहा जी के पिता जी है और आप अपने समय में समाज के उत्थान के बारे में हमेसा सोचते और कर्यरत रहते थे और आज आप ही की तरह निदेशक भी एक सामाजिक कर्यकर्ता और युवावो के प्रेरणा है।

 

आप ( स्वर्गीय अमरनाथ कुशवाहा ) के संघर्षो और विचारो से प्रभावित होते हुए अपने क्षेत्र, समाज के उत्थान हेतु हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउंडेशन ट्रस्ट आपको समर्पित हैै।।

हमारे कार्य

बाल युवक महिला एवं समाज कल्याण केन्द्र और पुस्तकालय तथा विद्यालय चलाना प्रौढ़ शिक्षा बाल बाडी केन्द्रों का संचालन करना

संख्या में हमारी उपलब्धियां

शिक्षा संस्थाओं का संचालन करना | कृषि का विकास और श्रमिकों का लघु सीमांत | शिक्षा देना तथा उनका प्रचार प्रसार करना | संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय खोलना | छात्र, छात्राओं की शिक्षा हेतु उर्दू अरबाई मकतब मदरसे आदि को चलाना | संस्था की ओर से हास्पिटल, क्लीनिक की स्थापना

10+

वर्षों का अनुभव

500+

खुश बच्चे

10+

आयोजन

48+

धन जुटाया

हमारी टीम से मिलें

युवा वर्ग के कौशल, सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक, नैतिक शारीरिक, चारित्रिक शैक्षिक विकास एवं उत्थान तथा राष्ट्रीय एकता एकीकरण, सामाजिक सहभागिता एवं नेतृव के परिप्रेक्ष्य में दहेज प्रथा, बाल विवाह को रोकने का प्रयास करना। जाति-पात को मिटाने का प्रयास करना एवं समस्त प्रकार के कार्य योजनाओं का संचालन करना

मा सूर्यमणि कुशवाहा

निदेशक

जग मोहन मौर्य

कोषाध्यक्ष

भगवन दास कुशवाहा

संरक्षक

विपिन कुमार सिंह

मीडिया प्रभारी
2026 © हेल्प फॉर यू बाई सूर्या फाउन्डेशन ट्रस्ट. All Rights Reserved.